फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bathinda school bus collision with tanker due to smog

धुंध का कहर: हाइवे किनारे बस का इंतजार कर रहे छात्रों को रौंदा, 9 की मौत

Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
bathinda school bus collision with tanker due to smog
बठिंडा में धुंध के कारण आपस में टकराए कई वाहन
बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को सुबह हुए हादसे के बाद दूसरी बस का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को तेज रफ्तार टिप्पर ने रौंद दिया। हादसे में 9 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। वहीं कुछ देर बाद इसी रोड पर दो अन्य बसों की टक्कर से एक के बाद एक 20 वाहन भिड़ गए। धुंध की वजह से ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। इसमें एक अध्यापिका की मौत हो गई और करीब 20 लोग जख्मी हो गए।  
विज्ञापन


भाईका कंपनी की प्राइवेट बस बुधवार को रामपुरा से बठिंडा आ रही थी। इसकी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद प्राइवेट बस की सवारियां ड्राइवर साइड की खिड़की से नीचे उतर गईं। उनमें अधिकांश विद्यार्थी थे और सरकारी बस की सवारियां भी नीचे उतरीं। वे सभी जब सड़क के किनारे खडे़ होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रहे सीमेंट के टिप्पर चालक ने हादसे को देखने के चक्कर में उन पर टिप्पर चढ़ा दिया। इसकी चपेट में आने से नौ छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई लोगों ने जब टिप्पर खुद पर चढ़ता देखा तो उन्होंने रोड से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उनको भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रफी मोहमद (20) निवासी दयालपुरा मिर्जा छात्र राजिंदरा कॉलेज बठिंडा, विनोद मित्तल (18), शिखा (17), खुशबीर कौर (20), जसप्रीत कौर (18), नेनसी (19) सभी निवासी रामपुरा व मनप्रीत कौर (18) निवासी लहरा खाना गांव, ईश्वर (18) निवासी भुच्चो, लवप्रीत कौर निवासी क्लर्क फूड सप्लाई बठिंडा के तौर पर हुई है। सभी डीएवी और राजिंदरा कॉलेज के विद्यार्थी थे। इस हादसे में करीब 10 विद्यार्थियों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed