फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Police arrest man Claiming an ASI of CIA staff

Bathinda: सीआईए स्टाफ का ASI बताकर युवक से तीस हजार रुपये मांगे, असली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

थाना कैनाल पुलिस को दर्ज करवाए बयान में प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 एवं 15 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एएसआई जसपाल सिंह सीआईए स्टाफ बता कर कहा कि तुम्हारे मोहल्ले के एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में तुम्हारा भी नाम आ रहा है। अगर तुमने अपना बचाव करना है तो एक लाख रुपये दे दो। 

विज्ञापन
Bathinda Police arrest man Claiming an ASI of CIA staff
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा थाना कैनाल एरिया में खुद को सीआईए स्टाफ का एएसआई बताकर एक युवक से तीस हजार रुपये मांगने वाले नकली पुलिस कर्मी को सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र जलोर सिंह निवासी हंस नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


थाना कैनाल पुलिस ने पीड़ित युवक प्रदीप कुमार की शिकायत पर पकडे़ गए नकली पुलिस कर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना कैनाल पुलिस को दर्ज करवाए बयान में प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 एवं 15 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एएसआई जसपाल सिंह सीआईए स्टाफ बता कर कहा कि तुम्हारे मोहल्ले के एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में तुम्हारा भी नाम आ रहा है। अगर तुमने अपना बचाव करना है तो एक लाख रुपये दे दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने एक लाख रुपये देने से इनकार किया तो एएसआई उससे 30 हजार रुपये मांगने लगा। जब उसने फोन करने वाले एएसआई की पड़ताल की तो पाया कि वह नकली पुलिस कर्मी बनकर उससे पैसे मांग रहा है। जिसके बाद उसने असल पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई।


थाना कैनाल के सहायक थानेदार अर्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक प्रदीप कुमार की शिकायत मिलने के बाद जांच कर फोन करने वाले नकली एएसआई जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसका असली नाम कर्मजीत सिंह है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैनाल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed