फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Mayor including five councilors expelled from Congress

Punjab News: बठिंडा मेयर समेत पांच पार्षद कांग्रेस से निष्कासित, जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर आप में शामिल

Thu, 23 Feb 2023 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 01:17 AM IST
सार

जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर रहे कमलजीत सिंह भाटिया अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कमलजीत सिंह भाटिया शिरोमणि अकाली दल के नेता थे और उन्होंने करीब दो सप्ताह पहले शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन
Bathinda Mayor including five councilors expelled from Congress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बठिंडा की मेयर रमन गोयल समेत पांच पार्षदों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू के हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी करके उक्त जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस के अंदर से ही मेयर रमन गोयल के खिलाफ आवाज उठ रही थी और उन्हें बदलने की मांग की जा रही थी। जिक्रयोग्य है कि रमन गोयल को मेयर बनाने में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


मनप्रीत सिंह बादल के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर रमन गोयल के पति संदीप गोयल अपने पूरे गुट समेत मनप्रीत बादल को विशेष तौर पर बधाई देने पहुंचे थे। अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मेयर रमन गोयल, वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 40 के पार्षद आत्मा सिंह, वार्ड नंबर 42 के पार्षद सुखराज सिंह औलख और वार्ड नंबर 46 के पार्षद रजत राही को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


महिला पार्षद परवीन गर्ग को बन सकती नई मेयर
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने कारण पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाली गईं मेयर रमन गोयल के बाद अब पार्टी महिला पार्षद प्रवीन गर्ग को नया मेयर बना सकती है। पार्टी ने निगम सदन में बहुमत साबित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निशाने पर कई और पार्षद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया आप में शामिल
जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर रहे कमलजीत सिंह भाटिया अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कमलजीत सिंह भाटिया शिरोमणि अकाली दल के नेता थे और उन्होंने करीब दो सप्ताह पहले शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दिया था। कमलजीत सिंह भाटिया के साथ 50 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। सूत्रों की माने तो कमलजीत सिंह भाटिया को किसी ने पार्टी में शामिल नहीं करवाया, बल्कि वह सीधे ही सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग कर आप का दामन थामा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed