{"_id":"5918a6274f1c1b231f855bc2","slug":"bathinda-bus-incident-helpline-number-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा बस अग्निकांड: जिंदा जले यात्रियों की पहचान नहीं, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा बस अग्निकांड: जिंदा जले यात्रियों की पहचान नहीं, हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
Updated Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Bathinda bus fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा के रेलवे फाटकों के पास एक प्राइवेट एसी बस में लगी आग में जिंदा जले तीनों यात्रियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान घायल 20 यात्री अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। घायलों में बिहार और जम्मू-कश्मीर के लोग भी हैं। पुलिस ने शनिवार देर रात ही इस मामले में बस कंपनी के मालिक गुरमेल सिंह और ड्राइवर चरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार शाम बठिंडा से लुधियाना जा रही आरटीसी प्राइवेट बस कंपनी की एसी बस को रामपुरा फूल रेलवे फाटक पर आग लग गई थी। इसमें 3 यात्री जिंदा ही जल गए, जबकि करीब 25 लोग बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने की वजह इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
घटना संबंधी मिली एक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर रेलवे फाटक बंद होने के डर से बस को काफी तेज चला रहा था, जबकि यात्रियों ने काफी पहले ही बस के अंदर से धुआं निकलने की बात बता दी थी, लेकिन ड्राइवर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जैसे ही बस रेलवे फाटक पर धीमी हुई, लोगों ने चलती बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया। कुछ पल में ही पूरी बस में आग लग गई। फैलने के बाद ड्राइवर बस को रोक कर फरार हो गया।

पीड़ितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बस अग्निकांड में घायलों में बर्मा सिंह चाउके, गुरप्यार सिंह मोगा, गौरव, सतपाल सिंह निवासी सेलबराह, आरती निवासी पित्थो, प्रिंस कुमार रामपुरा फूल और एक अज्ञात महिला को शनिवार रात ही दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया था। वहीं जम्मू-कश्मीर के नयीत यफर एवं अरविंद्र, लुधियाना के राजेश कुमार, ढिलवां के सुरजीत सिंह, रामपुरा फूल के सर्बजीत सिंह, डबवाली की नीतू, तपा मंडी के रेशम सिंह, आकाश व करण, ढिलवां मौड़ के राजन, बिहार के संतोष कुमार, लुधियाना के मुरारी सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनमें से भी कइयों को फरीदकोट मेडिकल कालेज, बठिंडा एवं लुधियाना के अस्पतालों में भेज दिया गया।
पीड़ितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रामपुरा थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि प्रभावितों की सहायता के लिए रामपुरा में हेल्पलाइन नंबर 7508018140 एवं बठिंडा के कंट्रोल रूम में 0164-2214006 एवं 7355622062 स्थापित किए गए हैं। मृतक यात्रियों के शव स्थानीय सरकारी अस्पताल में रखे गए हैं। इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग मांगा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले संबंधी आरटीसी बस कंपनी के मालिक गुरमेल सिंह और चालक चरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।