फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Batala Crackers Factory Blast Main Accused Romi Mattu Surendered

बटालाः पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में गई थी 24 लोगों की जान, आरोपी रोमी मट्टू ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 23 Sep 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 23 Sep 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Batala Crackers Factory Blast Main Accused Romi Mattu Surendered
प्रतीकात्मक तस्वीर
चार सितंबर को पंजाब के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाके की वजह से 24 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी रोमी मट्टू ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के चचेरे भाई पर मामला दर्ज किया था। लंबे समय से फरार चल रहे रोमी मट्टू ने 18 दिन के बाद अपने आपको बटाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं कोर्ट ने आरोपी रोमी मट्टू को जेल भेज दिया है। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन का कहना है कि पुलिस की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद रोमी को सरेंडर करना ही पड़ा। सोमवार को बटाला पुलिस बटाला कोर्ट में रोमी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। सोमवार को ही रिमांड मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार सितंबर को हुए धमाके में फैक्ट्री के मालिक जसपाल सिंह जिसके नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस था का भाई रोमी मट्टू भी मामूली सा घायल हो गया था। आनन-फानन में पुलिस रोमी मट्टू को भी सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गई थी। उस समय पुलिस को इस बात का पता नही था कि रोमी फैक्ट्री मालिकों से संबंधित है।

चार सितंबर को बटाला में इलाज के दौरान लोगों में गुस्सा भड़कता देखकर रोमी को इस बात भनक पड़ गई थी कि पुलिस कुछ दिनों के बाद उनके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने वाली है। चार सितंबर की रात को ही रोमी अपना इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में करवाने के नाम पर सिविल अस्पताल से भाग निकला।

वहीं पुलिस थाना सिविल लाइन में ब्लास्ट के बाद लोगों के गुस्से को देख मृतक जसपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया था। सबसे पहले पुलिस ने मृतक जसपाल के भाई रोमी को नामजद किया। नामजद होने से पहले ही रोमी फरार हो चुका था और पुलिस उसकी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed