फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baseball League: Delhi Winner and Chandigarh as Runner-up

बेसबॉल लीग : दिल्ली विजेता और चंडीगढ़ बना उपविजेता

Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Baseball League: Delhi Winner and Chandigarh as Runner-up
चंडीगढ़। पीयू में आयोजित प्रथम बेसबॉल राष्ट्रीय ओपन क्लब लीग टूर्नामेंट-2022 प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। बीएसए क्लब दिल्ली विजेता और मिशन क्लब चंडीगढ़ उपविजेता रहा। तीसरे और चौथे स्थान पर फरीदाबाद बेसबॉल क्लब व बिलासपुर क्लब छत्तीसगढ़ रहा। मेयर सरबजीत कौर और सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। पीयू के एथलेटिक्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहला सेमीफाइनल मैच बीएसए क्लब दिल्ली और फरीदाबाद क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बीएसए दिल्ली ने 11/6 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मिशन चंडीगढ़ क्लब और बिलासपुर क्लब के बीच खेला गया। इसमें मिशन चंडीगढ़ क्लब ने 10/00 से मैच जीता। इसके बाद हार्डलाइन मैच फरीदाबाद क्लब और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। फरीदाबाद क्लब ने यह मैच 2/1 से जीता। अंत में मिशन चंडीगढ़ क्लब और बीएसए क्लब दिल्ली के बीच फाइनल मैच खेला गया। बीएसए क्लब दिल्ली ने 04/03 से मैच जीत लिया। दिल्ली की ओर से सागर, सुमित, जावेद, साहिब ने 1-1 स्कोर किया। वहीं चंडीगढ़ की ओर से अभिषेक, विजय, सुंदर ने 1-1 स्कोर किया। चंडीगढ़ मिशन क्लब और राकेश गर्ग मेमोरियल एजुकेशन एंड सोशल डवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से इस लीग का आयोजन किया गया था। संगठन की अध्यक्ष डॉ. मीना गर्ग ने बताया कि यह आयोजन उनके पति की याद में किया गया। बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed