{"_id":"d051fb66b61b71f4e6f62e3e0a92f04a","slug":"barricades-on-punjab-cm-chandigarh-house-road-issue-in-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट मे उठा मामला, हटाए जाएं बैरीकेड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट मे उठा मामला, हटाए जाएं बैरीकेड्स
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास के नजदीक सड़क पर लगे बैरीकेड्स का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
अधिवक्ता रंजन लखनपाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आग्रह किया है कि सेक्टर 3 से नया गांव जाने वाली सड़क पर लगे बैरीकेड्स को हटाने के निर्देश जारी किए जाएं।
याचिका में कहा गया है कि इन बैरीकेड्स के लगे होने के कारण नया गांव के लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। खासकर सचिवालय और हाईकोर्ट में तैनात कर्मचारियों को अपने घर या कार्यस्थल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
याचिका में कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीकेड्स गैर-कानूनी हैं। चीफ जस्टिस सजंय किशन कौल एवं जस्टिस अरूण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि याचिका में उठाए गए इस मसले का जल्द समाधान निकाला जाए। हाईकोर्ट ने याची को निर्देश दिए कि वह चंडीगढ़ प्रशासन के पास अपनी समस्या उठा सकते हैं।