फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bar codes will be installed on liquor bottles sold from outside states.

Chandigarh News: बाहरी राज्यों से बिकने वाली शराब की बोतलों पर लगेंगे बार कोड

Fri, 22 Dec 2023 07:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bar codes will be installed on liquor bottles sold from outside states.
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। अब बाहरी राज्यों से प्रदेश में नियमानुसार बिकने वाली वैध शराब की बोतलों पर भी बार कोड अंकित होगा। इस संबंध में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को आबकारी विभाग की बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदारों पर लगाए गए जुर्माना का बकाया एरियर जल्द वसूला जाए, ताकि प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। इस दौरान उन्होंने ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, फ्लो-मीटर और एरियर की वसूली से संबंधित मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि डिस्टिलरीज में शराब बनने से लेकर, गाड़ी में लोड होने और गोदाम तक प्रत्येक बिंदु पर बार कोड की स्कैनिंग होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदारों के बकाया मामले में प्रॉपर्टी अटैच करने के भी निर्देश दिए और बकाया एरिया को जल्द से जल्द रिकवर किया जाए। उन्होंने बकाया एरियर की विस्तार से जानकारी लेते हुए सभी के वसूलने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह कल्याण, आयुक्त अशोक कुमार मीणा, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादू, आबकारी विभाग के कलेक्टर आशुतोष राजन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed