फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bar association elections in Punjab, Haryana and Chandigarh today

Chandigarh: पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव आज, डेढ़ लाख वकील पहली बार EVM से करेंगे मतदान

Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

गत वर्ष हाईकोर्ट बार चुनाव में मतों की गणना को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते इस बार मतदान ईवीएम से करवाने की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पंचकूला से ईवीएम मांगी गई थी। ईवीएम की मांग को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Bar association elections in Punjab, Haryana and Chandigarh today
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की अदालतों और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में आज करीब 1.5 लाख वकील मतदान कर बार एसोसिएशन में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। हाईकोर्ट समेत अधिकतर स्थानों पर चुनाव के लिए इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि एग्जीक्यूटिव मेंबरों का चुनाव पुरानी प्रक्रिया के तहत ही होगा।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए एनके बांका, ओंकार सिंह बटलवी, सपन धीर, विकास मलिक व चौहान सतविंदर सिंह सिसौदिया मैदान में हैं। उप प्रधान पद के लिए निलेश भारद्वाज, जसदेव सिंह बराड़ व गौतम भारद्वाज के बीच मुकाबला होगा। इस बार महासचिव पद के लिए दो उम्मीदवार हैं और ऐसे में स्वर्ण सिंह तिवाना और विक्रांत के बीच सीधी टक्कर होगी। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर इस बार चार उम्मीदवार हैं और इस पद के लिए किरणदीप कौर, रोजी, भाग्यश्री सेतिया व प्रवीण दहिया के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए हरविंदर सिंह मान व सन्नी नामदेव के बीच टक्कर होगी। महिला सदस्य पद के लिए प्रतिभा यादव व रिंकी सिंघानिया के बीच आमने सामने की टक्कर होगी। डेजिगनेटिड सीनियर मेंबर के दो पदों पर निर्विरोध सीनियर एडवोकेट जीएस बल और राकेश नेहरा को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष हाईकोर्ट बार चुनाव में मतों की गणना को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते इस बार मतदान ईवीएम से करवाने की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पंचकूला से ईवीएम मांगी गई थी। ईवीएम की मांग को मंजूरी मिल गई है और ऐसे में अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार चुनाव ईवीएम से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed