{"_id":"5eb466a88ebc3e90633c47c6","slug":"bapudham-seal-is-still-hooliganism-the-woman-is-beaten-publicly-and-then-head-of-the-youth-is-blown-chandigarh-news-pkl3745301160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम सील फिर भी गुंडागर्दी, महिला को सरेआम पीटा तो युवक का फोड़ा सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापूधाम सील फिर भी गुंडागर्दी, महिला को सरेआम पीटा तो युवक का फोड़ा सर
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम कंटेनमेंट एरिया घोषित होने के बावजूद लोगों की गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रहीहै। आरोप है कि बुधवार रात कॉलोनी के एक घर में जेम्स व 5-6 अन्य लोगों ने पत्थर और बीयर की बोतलें बरसाईं। इतना ही नहीं, विरोध किया तो आरोपियों ने एक महिला की पिटाई की और एक युवक का सिर फोड़ डाला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार रात करीब 9 बजे सुनील नायर (31) अपने घर पर थे। इस दौरान घर के बाहर तोड़फोड़ की आवाजें आने लगीं। आरोप है कि बिना वजह जेम्स ने अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पत्थर और बोतलों से हमला कर दिया। विरोध करने पर सुनील का सिर फोड़ दिया, जबकि वहां खड़ी एक अन्य रिश्तेदार महिला की पिटाई कर डाली।
हंगामे को बढ़ता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहिताश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। वहीं, पुलिस ने जेम्स को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। वहीं, उसके साथियों में से 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी में कैद
वारदात के बाद बापूधाम फेस 2 एरिया के गलियों में फोड़ी गई बीयर की बोतलें और पत्थरों का ढेर लगा था। वहीं, महिला की पिटाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें आरोपी महिला की पिटाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कॉलोनी में पत्थर बरसाते वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि बीते सप्ताह बापूधाम कॉलोनी स्थित एक घर की छत से पत्थर बरसाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप था कि जेम्स नामक व्यक्ति बिना कोई वजह लोगों पर पत्थर बरसा रहा है। मामले में शिकायत बापूधाम चौकी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन बापूधाम चौकी में तैनात लेडी कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता की पिटाई भी की थी। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।