फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banwarilal Purohit and Union Minister Som Prakash did yoga in Chandigarh on Yoga Day 2022

International Yoga Day 2022: चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने लोगों के साथ किया योग, रॉक गार्डन में हुआ मुख्य आयोजन

Tue, 21 Jun 2022 08:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 08:23 AM IST
सार

योग दिवस के मौके पर सेक्टर-23 गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ की डायरेक्टर डॉ. सपना नंदा की किताब कलश का भी पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने विमोचन किया।

विज्ञापन
Banwarilal Purohit and Union Minister Som Prakash did yoga in Chandigarh on Yoga Day 2022
रॉक गार्डन में योग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। यूटी प्रशासन और आयुष मंत्रालय की तरफ से रॉक गार्डन में योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश और पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित पहुंचे। 

विज्ञापन

     
विज्ञापन


सुबह 6:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई जो करीब 8:00 बजे तक चला। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की है, जिसका लाखों करोड़ों लोगों को फायदा मिल रहा है। इसके बाद प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि योग का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह वेदों के जमाने से है। उन्होंने कहा कि बीच में भारतीय संस्कृति को समाप्त करने के काफी प्रयास किए गए। पहले मुगलों ने प्रयास किया और फिर अंग्रेजों ने लेकिन यह संस्कृति ऐसे ही आगे बढ़ती रही। उन्होंने योग दिवस की शुरुआत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। प्रशासक के संबोधन के बाद रॉक गार्डन में मौजूद सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव सुना और इसके बाद सभी ने एक साथ योग शुरू किया।


करीब 40 मिनट सभी ने योग किया। इसमें प्रशासक के साथ उनके सलाहकार धर्मपाल समेत सभी विभागों के सचिव व डीसी विनय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रॉक गार्डन में शहर की विभिन्न संस्थाओं, पुलिस, आइटीबीपी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन समेत अन्य लोग पहुंचे थे।



यहां भी हुआ योग 
चंडीगढ़ में अलग-अलग 75 जगहों पर योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, पंजाब यूनिवर्सिटी, होटल माउंट व्यू, होटल पार्क व्यू, होटल शिवालिक व्यू, योग दिव्य मंदिर सेक्टर-30 ए, होटल ललित, दिव्य योग मंदिर शिवालिक एनक्लेव मनीमाजरा, पीजीआई, रॉक गार्डन, पुलिस अस्पताल-26, संग्रहालय, सेक्टर-10, स्टेट लाइब्रेरी-17, टैरेस गार्डन सेक्टर-33, स्टेट लाइब्रेरी-34, रामलीला मैदान सेक्टर-40, जीएमसीएच-32, फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर-36 के अलावा सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, सभी सिविल अस्पताल, कई स्कूल व कॉलेज शामिल हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के तहत प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम को भी सभी जगह लाइव दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed