{"_id":"57f668dc4f1c1b9b06270dc6","slug":"bank-will-close-for-four-days-due-to-weekend-and-festival-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल सीजन को फीका करेंगे बैंक, 4 दिन रहेंगे बंद, जानिए कब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिवल सीजन को फीका करेंगे बैंक, 4 दिन रहेंगे बंद, जानिए कब?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक चार दिन तक फेस्टिवल सीजन की चमक फीकी करने वाले हैं, क्योंकि चार दिन तक बैंक का कोई काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे इस शुक्रवार तक समय रहते करवा लें। वहीं अगर फेस्टिव सीजन पर बड़ी शॉपिंग करनी है तो कैश की व्यवस्था पहले ही कर लें। क्योंकि उसके बाद अगले पांच में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इस दौरान एटीएम पर भी कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसके लिए बैंक पहले से तैयारी कर रहे हैं। इन चार दिनों के अलावा इसी महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 8 अक्तूबर को दूसरे शनिवार और 9 को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार को बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।
इसके बाद मंगलवार को दशहरे और बुधवार को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। हालांकि बुधवार की छुट्टी केवल चंडीगढ़ और जम्मू एवं कश्मीर में रहेगी। वहीं हरियाणा, हिमाचल और पंजाब में बुधवार की मोहर्रम की छुट्टी नहीं रहेगी। बुधवार को उक्त तीनों राज्यों में बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और सभी कार्य होंगे।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के अनुसार इन दिनों में ग्राहकों को कैश की परेशानी न हो इसके लिए सभी एटीएम को पहले से ही फुल कर दिया जाएगा। इन पर निगरानी रखी जाएगी किसी भी एटीएम पर कैश की परेशानी होगी तो वहां कैश मुहैया कराया जाएगा।