फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank return amout of 48 lackh to account of PGI

पीजीआई के खाते से निकले 48 लाख की राशि बैंक ने लौटाई

Wed, 22 Nov 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Nov 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bank return amout of 48 lackh to account of PGI
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
फर्जी चेक से पीजीआई के अकाउंट से गायब 48 लाख रुपये का मामला सुलझ गया है। इस मामले में एसबीआई बैंक ने अपनी गलती मान ली है और पीजीआई के अकाउंट में पूरी राशि वापस आ गई है। जिस कंपनी के नाम से बैंक से रुपये निकले गए, उसके खिलाफ बैंक ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीजीआई ने एक नियम बना दिया गया है कि चंडीगढ़ के बाहर किसी भी बैंक से एक लाख रुपये के ऊपर के चेक से रुपये नहीं निकाले जा सकेंगे। एक लाख रुपये से ऊपर की राशि के चेक चंडीगढ़ की बैंक शाखा से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


बीते 25 अक्तूबर को पीजीआई को सूचना मिली कि उसके अकाउंट से इंदौर स्थित एसबीआई की शाखा से 48 लाख रुपये निकाले गए हैं। पीजीआई ने इस बारे में स्थानीय एसबीआई बैंक से कंफर्म किया तो पता चला कि 23 अक्तूबर को इंदौर की ब्रांच से सनराइज टेलीशॉपिंग के एकांउट में 48 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। सूचना मिलते ही पीजीआई हरकत में आया और अपनी पैमेंट रुकवाने की कोशिश की। मगर तब तक 32 लाख रुपये  फर्म की एकाउंट में जा चुके थे। 16 लाख रुपये बैंक ने फ्रीज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि नौंवे महीने में पीजीआई का एक 17 हजार रुपये का चेक एक फर्म के नाम पर जमा हुआ था। उस चेक नंबर को कापी कर डुप्लीकेट चेक बनाया गया और उससे 48 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि स्थानीय बैंक के कर्मचारियों ने पुराने वाले चेक को पंच नहीं किया था। मतलब उसे साफ्टवेयर में अपडेट नहीं किया गया। यदि होता तो चेक क्लियर ही नहीं होता।  पीजीआई की ओर से किसी फर्म को 25 हजार रुपये से ऊपर का चेक नहीं जारी होता है।


इससे ऊपर की रकम को एनईएफटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। फिर बैंक ने इस पर चेक क्यों नहीं रखा। दूसरी खास बात यह है कि जिस फर्म के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उसमें न्यूनतम पैमेंट भी नहीं था। बैंक न्यूनतम पैमेंट नहीं रखने पर रुपये भी काट रहा था। ऐसे में जब फर्म की अकाउंट में रुपये आए तो इंदौर की बैंक ने चैक क्यों किया। जबकि अब तो दो लाख रुपये से ऊपर की रकम निकालने पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पीजीआई अपनी जांच कर रहा था। बैंक की ओर से भी जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed