{"_id":"62405737c0989f4c2b2ed705","slug":"bank-employees-will-be-on-strike-for-two-days-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, जानें- इनकी मांगें और वो बैंक...जो नहीं होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, जानें- इनकी मांगें और वो बैंक...जो नहीं होंगे बंद
Sun, 27 Mar 2022 05:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 05:56 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। निजीकरण रोकने के लिए बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे व बैंकों का कामकाज ठप रखेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का एलान किया है। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन लंबे समय से संघर्षरत है। मगर अब अपनी लंबित मांगों को लेकर संगठन ने 28 व 29 मार्च को दो दिन के हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण 28 व 29 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। मगर एसबीआई व निजी बैंक के उपभोक्ताओं को इस हड़ताल में भी राहत है, क्योंकि इन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं। वह रोजाना की तरह ही काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल पीएनबी व अन्य बैंकों के कर्मचारी सुबह पीएनबी सिविल लाइंस, पीएनबी चौक पर इकट्ठे होंगे, जहां वह केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल के बारे में बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। निजीकरण रोकने के लिए बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे व बैंकों का कामकाज ठप रखेंगे।
विज्ञापन
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
- बैंकों का निजीकरण रोका जाए
- आईडीबीआई बैंक को निजी कंपनी को न बेचे
- पांच दिन की बैंकिंग लागू करने की मांग
- चाइल्ड केयर लीव की मांग
- पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए