{"_id":"3b769d3607277d3d611e75178c77505e","slug":"ban-on-to-visit-on-rivers-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में नदियों के किनारे पर लोगों के जाने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में नदियों के किनारे पर लोगों के जाने पर पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 07 Jul 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी अनिल कुमार धवन ने घग्गर नदी, कौशल्या, डांगरी और जिले की सीमा में बहने वाली अन्य नदियों एवं नालों में लोगों एवं बच्चों के प्रवेश करने व नदियों के किनारों पर नहाने व अन्य सामग्री एकत्रित करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 26 सितंबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि बरसात के दिनों में लोग और बच्चे नदियों के किनारों पर नहाने, नारियल एवं सिक्के व अन्य सामग्री एकत्रित करने के उद्देश्य से नदियों में डुबकियां लगाते रहते हैं और कई बार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से अचानक बाढ़ का पानी तेजी से इन नदियों में आ जाता है और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
ऐसी कठिन परिस्थितियों में डीसीपी ने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन नदियों में जाने पर आदेश जारी करके पूर्ण पाबंदी लगा दी है। पुलिस अधीक्षक, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, पंचकूला और कालका के एक्सईएन इरीगेशन इन आदेशों को लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन