{"_id":"689b9e310b3a6d32330a8719","slug":"ban-on-putting-stickers-and-posters-on-vehicles-and-clothes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-789154-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वाहनों, कपड़ों पर स्टिकर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वाहनों, कपड़ों पर स्टिकर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अगले महीने होने वाले स्टूडेंट्स काउंसिल चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीयू प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर सभी छात्र संगठनों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों और परिसर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
चुनाव के दौरान राजनीतिक नेताओं के आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हथियार या घातक हथियार कैंपस के अंदर नहीं लाए जा सकेंगे। वाहनों या कपड़ों पर स्टिकर, पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध और चुनाव प्रचार में बाहरी लोगों की भागीदारी पर भी रोक रहेगी। सभी रैलियों, जुलूसों और 5 से अधिक लोगों की सभाओं के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।