{"_id":"575ae08b4f1c1b17489c5ec2","slug":"ban-on-bathing-in-river-and-canal-till-14th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी-नहरों में नहाने के शौकीन हैं तो सावधान! 14 जुलाई तक प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी-नहरों में नहाने के शौकीन हैं तो सावधान! 14 जुलाई तक प्रवेश वर्जित
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी और नहरों में नहाने के शौकीन हैं तो सावधान! सरकार ने लगाई 14 जुलाई तक प्रवेश पर प्रतिबंध। पंचकूला पुलिस उपायुक्त ने घग्गर, कौशल्या, टांगरी और अन्य नदियों एवं वाटर चैनलों में उतरने और नहाने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने यह आदेश सुरक्षा की दृष्टि से जारी किए हैं। पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने कहा है कि ऐसा देखा गया है काफी संख्या में लोग और बच्चे नदियों के किनारे घूमते हैं और नहाने, सिक्के व नारियल उठाने के लिए प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
बारिश के चलते नदियों में पानी का बहाव बढ़ने को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई तक नदियों में जाने पर पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन