{"_id":"58dfdd3d4f1c1be53763e7f4","slug":"ban-on-15-year-old-commercial-vehicles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों का चालान कटना शुरु, पहले दिन 6 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों का चालान कटना शुरु, पहले दिन 6 जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने 15 साल पुराने छह कॉमर्शियल डीजल वाहनों को जब्त किया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर चंडीगढ़ एसटीए ने शनिवार को पहले दिन कार्रवाई की। एसटीए ने सुबह से नाका लगाया। इस दौरान 18 साल पुराने दो मिनी ट्रक, दो मिनी लोडर और दो पुराने ऑटो इंपाउंड किए गए।
एसटीए के एडिशनल सेक्रेटरी राजीव तिवारी ने बताया कि सोमवार से इस अभियान को तेज किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात 300 जवानों से कोआर्डिनेशन किया जाएगा। हर सड़क पर चेकिंग की जाएगी। अगर 15 साल पुराने वाहन मिलेंगे तो इन्हें जब्त किया जाएगा।
सीटीयू ने 300 बसें कंडम घोषित कर कबाड़ में बेचीं
पहली अप्रैल से 15 साल पुराने कामर्शियल वाहनों को चलाने पर इंपाउंड करने के निर्देश के बाद प्रशासन के कई विभागों ने 600 वाहनों को 31 मार्च से बंद कर दिया था। सीटीयू की ओर से 300 बसों को कंडम घोषित कर कबाड़ में 1.20 करोड़ रुपये में बेची। वहीं प्रशासन और नगर निगम के विभागों ने अपनी सभी पुरानी गाड़ियां बंद कर दी हैं। इसमें एमसी के ट्रक और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जल्द ही कंडम घोषित कर नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

पहले 31 दिसंबर को बंद होने थे ये वाहन
पहले 31 दिसंबर को बंद होने थे ये वाहन
पहले 31 दिसंबर, 2016 से ही यह वाहन बंद किए जाने थे, लेकिन विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के दबाव में प्रशासन ने यह फैसला 31 मार्च तक टाल दिया था। अभी तक चंडीगढ़ के ही दो हजार से अधिक ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे हैं। वहीं दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों की संख्या इससे अलग है।
शनिवार को छह 15 साल पुराने वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इन वाहनों को छुड़वाने के लिए पांच हजार का चालान गाड़ी मालिकों को भुगतना होगा। गाड़ी मालिकों से हलफनामा लिया जाएगा कि वह इस गाड़ी को दोबारा सड़क पर नहीं चलाएंगे। अगर यह वाहन चलाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजीव तिवारी, एडीशनल सेक्रेटरी , एसटीए