फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balwant Singh Rajoana wrote a letter to Home Minister Amit Shah

Punjab: बलवंत सिंह राजोआणा ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, बृजभूषण व पहलवानों का मुद्दा उठाया

Tue, 02 Jan 2024 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jan 2024 07:50 PM IST
सार

पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में राम रहीम, बिलकिस बानो, पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह का मामला उठाया।  

विज्ञापन
Balwant Singh Rajoana wrote a letter to Home Minister Amit Shah
बलवंत सिंह राजोआना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख कौम व पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त की गई भावनाओं का अपमान बताया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित करते राजोआणा ने लिखा है कि आपकी सरकार संसद में महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले घिनौने अपराधों के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की बातें करती हैं। हकीकत में महिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं बिलकिस बानो के गुनाहकारों को रिहा कर दिया गया है। दुष्कर्म करने के दोषी डेरामुखी राम रहीम को हर चुनाव से पहले पैरोल पर रिहा किया जाता है। आपकी पार्टी के नेताओं की ओर से राम रहीम को सरकारी समागमों का मुख्य मेहमान बनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ वह सच की राह पर चले और सिखों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी। पिछले 28 सालों से वह जेल में बंद हैं। उनकी फांसी की सजा माफ करने की याचिका बीते 12 सालों से लंबित है। इस पर फैसला न लिया जाना केंद्र सरकार की भेदभाव पूर्ण नीतियों को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोआणा ने चिट्ठी में गृह मंत्री से उनकी सजा माफी की याचिका पर जल्द फैसला लेने की अपील की है। मंगलवार को जेल में राजोआणा से मिलने उनकी बहन कमलदीप कौर पहुंची थीं। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में बलवंत सिंह राजोआणा को फांसी की सजा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed