फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balveer Singh became first Sikh MLA from New Jersey, America.

गर्व की बात: अमेरिका के न्यू जर्सी के पहले सिख विधायक बने बलवीर सिंह, होशियारपुर में हुआ था जन्म

Tue, 18 Feb 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 18 Feb 2025 10:29 PM IST
सार

बलवीर सिंह का जन्म होशियारपुर में हुआ था। वह 14 साल की उम्र में परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे। वहां उन्होंने बर्लिंगटन सिटी हाई स्कूल में पढ़ाई की।

विज्ञापन
Balveer Singh became first Sikh MLA from New Jersey, America.
अमेरिका के न्यू जर्सी के पहले सिख विधायक बने बलवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जन्म लेने वाले बलवीर सिंह न्यू जर्सी विधानमंडल के इतिहास के पहले सिख विधायक बन गए हैं। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े संगठन यूनाइटेड सिख्स ने उन्हें विधायक बनने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन


विधानसभा में चुने जाने से पहले बलवीर सिंह बर्लिंगटन टाउनशिप शिक्षा बोर्ड (2015-2017) में कार्यरत थे। इसके बाद वह बर्लिंगटन काउंटी बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के लिए चुने गए। कमिश्नर के रूप में, उन्होंने सस्ते आवास, आर्थिक विकास और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधारों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से 13 मिलियन डाॅलर से अधिक की किराया सहायता योजना शुरू की गई। 
विज्ञापन


व्यवसायों के लिए शून्य-ब्याज ऋण उपलब्ध कराए गए और 60 बिस्तरों वाला आपातकालीन आश्रय गृह बनाया गया, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिली। बलवीर सिंह का जन्म होशियारपुर में हुआ था। वह 14 साल की उम्र में परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे। वहां उन्होंने बर्लिंगटन सिटी हाई स्कूल में पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed