फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ballot paper prepared in Braille script for visually impaired in Jalandhar by-election

Chandigarh News: जालंधर उपचुनाव में दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि में बेलेट पेपर तैयार

Tue, 02 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ballot paper prepared in Braille script for visually impaired in Jalandhar by-election
चंडीगढ़। जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया में दृष्टिबाधित लोगों के लिए खास बैलेट पेपर तैयार किया गया है। ये बैलेट पेपर ब्रेल लिपि में हैं, जिन्हें सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड में तैयार किया गया है। लोकसभा उपचुनाव के लिए 2170 बैलेट पेपर तैयार हुए हैं। इन बैलेट पेपर पर उम्मीदवार का नाम, चुनाव चिन्ह, पार्टी का नाम, सीरियल नंबर को अंकित किया गया है। ये बैलेट पेपर पंजाबी ब्रेल लिपी में हैं। जालंधर की लोकसभा सीट के लिए 10 मई को चुनाव होने हैं, वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
विज्ञापन

बिना बाहरी व्यक्ति की मदद से डाले सकेंगे वोट
सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड के प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने बताया कि दृष्टिबाधित लोग चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को देख नहीं सकते। जायड़ा भी खुद दृृष्टिबाधित है। उन्होंने बताया कि इस ब्रेल लिपि से तैयार बैलेट पेपर के जरिए अपनी मर्जी से अपनी पसंदीदा पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उनको किसी बाहरी व्यक्ति की मदद की आवश्यकता नहीं होगी। स्वीडन की मशीन से
विज्ञापन

बेलेट पेपर बनाकर रिटर्निंग ऑफिसर के हवाले किया
इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड में ब्रेल प्रेस के इंचार्ज विश्वजीत अपने सहायक पंकज और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ 26 अप्रैल से इन बैलेट पेपर को तैयार करने मे जुटे हुए थे। सोमवार को इन्हें पूरा तैयार कर जालंधर के चुनाव विभाग के रिटर्निंग ऑफिसर के हवाले कर दिया गया। विश्वजीत ने बताया कि ब्रेल लिपि में तैयार बेलेट पेपर को स्वीडन से मंगवाई गई ब्रेली एम्बोसर नाम की मशीन में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed