फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balkaur Singh told there was an attempt to attack Sidhu Moosewala eight times

सिद्धू मूसेवाला: आठ बार हुई हमले की कोशिश, 50-60 लोग पीछे लगे थे, फिर छलका पिता बलकौर सिंह का दर्द

Mon, 04 Jul 2022 06:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 06:08 PM IST
सार

मूसेवाला के पिता ने कहा कि आज पंजाब में सरकार के बराबर गैंगस्टर अलग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को जीवित रखने के लिए और नौजवानों की भावना को समझते हुए जो कुछ भी कर सकते हैं, उससे कभी पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Balkaur Singh told there was an attempt to attack Sidhu Moosewala eight times
सड़क का उद्घाटन करते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस सरकार के समय बतौर कांग्रेस हलका प्रभारी गांव बुर्ज ढिलवां में सड़क का नींव पत्थर रखा था, जिसका काम सोमवार को पूरा हो गया और उनके पिता बलकौर सिंह ने इस सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को याद कर भावुक हो गए। 

विज्ञापन


भावुक मन से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि चुनाव के समय भी सिद्धू मूसेवाला पर आठ बार हमले की कोशिश की गई लेकिन उसके साथ भारी सुरक्षा होने कारण उस समय बचाव हो गया था। मूसेवाला को मारने के लिए 50-60 व्यक्ति उसके पीछे लगे थे। अगर भगवंत मान सरकार सुरक्षा वापस लेने का ढिंडोरा न पीटती तो शायद बेटे की जान न जाती। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खतरे के बाद भी सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेना समझ से परे है। जिन दो सुरक्षा कर्मियों पर उन्हें काफी भरोसा था, उनको सरकार ने वापस ले लिया था। मूसेवाला के पिता ने कहा कि आज पंजाब में सरकार के बराबर गैंगस्टर अलग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को जीवित रखने के लिए और नौजवानों की भावना को समझते हुए जो कुछ भी कर सकते हैं, उससे कभी पीछे नहीं हटेंगे। सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई और इस घाटे को कभी पूरा नहीं कर सकते हैं। इस मौके उनके साथ बुर्ज ढिलवां के सरपंच जगदीप सिंह व अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed