फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balkaur Singh said Central government is not serious on Moosewala murder case

Punjab News: पिता बलकौर सिंह बोले- मूसेवाला हत्याकांड पर संजीदा नहीं केंद्र सरकार, लगाया बड़ा आरोप

Sun, 19 Nov 2023 08:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

बलकौर सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार का निकम्मापन है कि कत्ल के बाद भी लॉरेंस जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बधाई कबूल रहा है। अब अहमदाबाद जेल में लॉरेंस बिश्नोई को एक साल के लिए पेशी पर न आने की दी गई छूट केंद्र सरकार की दरियादिली है। 

विज्ञापन
Balkaur Singh said Central government is not serious on Moosewala murder case
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि मूसेवाला हत्याकांड पर केंद्र सरकार भी संजीदा नहीं है। जेल के अंदर से लॉरेंस बिश्नोई के जारी वीडियो पर पंजाब सरकार और उनकी विशेष जांच दल (एसआईटी) भी कुछ नहीं कर सकी। अब अदालत ने पंजाब सरकार की खिंचाई की है तो सरकार पर कुछ असर हुआ है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार भी सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गैंगस्टरों को सुरक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल के अधिकारी भी कैदियों से पैसे लेते हैं। यही कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ी आसानी से जेल में बैठकर ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया। बलकौर सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार का निकम्मापन है कि कत्ल के बाद भी लॉरेंस जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बधाई कबूल रहा है। अब अहमदाबाद जेल में लॉरेंस बिश्नोई को एक साल के लिए पेशी पर न आने की दी गई छूट केंद्र सरकार की दरियादिली है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात के अंदर लॉरेंस पर कोई बड़ा मामला भी दर्ज नहीं है। पंजाब, राजस्थान और अनेक राज्यों में उस पर कई केस दर्ज हैं लेकिन सरकार उसे बचाने और सुरक्षा देने के लिए जानबूझ कर अहमदाबाद जेल में रखे हैं। उन्होंने पंजाब के हालात पर चिंता जताया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवत मान कानून-व्यवस्था पर झूठ बोल रहे हैं। पंजाब में लगातार कत्ल हो रहे हैं। रंगदारी और फिरौती मांगने के मामलों में कोई भी परिवार खुलकर नहीं बोल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed