{"_id":"643c03bcef30285de201e213","slug":"balkaur-singh-father-of-sidhu-moosewala-praised-up-government-on-action-against-gangsters-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मूसेवाला के पिता बोले- योगी सरकार गैंगस्टरों को खत्म कर रही है, भगवंत मान भी कुछ सीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मूसेवाला के पिता बोले- योगी सरकार गैंगस्टरों को खत्म कर रही है, भगवंत मान भी कुछ सीखें
Sun, 16 Apr 2023 07:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:51 PM IST
सार
बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार खौफ बना रही है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने के लिए कुछ गैंगस्टर सरगर्म हैं लेकिन वह इसमें यकीन नहीं रखते और वह कोई भी गैर-कानूनी तरीका नहीं अपनाना चाहते। इसलिए वह कानूनी लड़ाई लड़ने में ही यकीन रखते हैं।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सुरक्षा व इंसाफ देने में बुरी तरह फेल हो चुकी है। पंजाब की जेलों में वीडियो बन रहे हैं लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर सही। यूपी सरकार लगातार गैंगस्टरों को खत्म कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी कुछ सीखना चाहिए। वह भी तो सरकार है लेकिन भगवंत मान के पास इसका कोई जवाब नहीं है। रविवार को गांव मूसा में घर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों को वह संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार खौफ बना रही है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने के लिए कुछ गैंगस्टर सरगर्म हैं लेकिन वह इसमें यकीन नहीं रखते और वह कोई भी गैर-कानूनी तरीका नहीं अपनाना चाहते। इसलिए वह कानूनी लड़ाई लड़ने में ही यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि जेल से लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो पर मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पंजाब में आप सरकार की नीतियां लोगों के हित में नहीं हैं। जालंधर चुनाव में लोगों को यह आइना दिखा देना चाहिए। वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस की लड़ाई खुद लड़ेंगे।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जेलों में बंद गैंगस्टर आपस में एक-दूसरे को बधाई देते मिले हैं। इसके लिए पंजाब का सिस्टम जिम्मेदार है। अब सरकार से इंसाफ मिलने की सारी आस छोड़ दी है। सरकार की नजर में मेरे लड़के का कत्ल एक खबर बनकर रह गई है। हम इस पर चुप नहीं बैठेंगे। उनके विरोधी, गैंगस्टर, बड़े-बड़े वकीलों और चुने हुए नुमाइंदों के जरिये मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। उनकी चुनौती है कि सरकार जो चाहे कर ले, वह झुकने और डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सिद्धू मूसेवाला के साथ जुड़ने वाले लोगों को खदेड़ना चाहती है लेकिन लोगों की शक्ति व बल इस सरकार के खिलाफ डटा है।
विज्ञापन