{"_id":"59ff07a04f1c1b76678b95c1","slug":"baljinder-singh-bittu-won-sector-21-association-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलजिंदर सिंह बिट्टू जीते सेक्टर-21 एसोसिएशन का चुनाव, विशाल गर्ग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजिंदर सिंह बिट्टू जीते सेक्टर-21 एसोसिएशन का चुनाव, विशाल गर्ग को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Baljinder Singh Bittu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की सबसे बड़ी सेक्टर-21 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। कांटे की टक्कर में फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने सिरसा डेरे के मुख्य वकील के बेटे विशाल गर्ग नरवाना को पराजित कर दिया है।
विशाल गर्ग भी पेशे से युवा वकील है और अपने पिता एसके गर्ग नरवाना के सहयोगी के तौर पर डेरे सहित कई बड़े मामलों में पैरवी कर रहे हैं। जबकि फासवेक के चेयरमैन पिछले छह साल से सेक्टर-21 की सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तैनात है। बिट्टू मेट्रो-43 होटल के मालिक है।
बता दें यह चुनाव इतना बड़ा बन गया था कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता इस चुनाव में कूद गए और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इस सेक्टर में दर्जनों वीआईपी रहते हैं यहां तक कि मेयर आशा जसवाल का घर भी यहां पर है। मेयर इसी वार्ड की पार्षद है। जबकि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के तीन जज के अलावा पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल का घर भी यहां पर है। व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनमोल रत्तन सिद्धू, एडिशनल सॉलिटर चेतन मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, पंजाब सरकार के पूर्व प्रिंसिपल सचिव आईएएस आरसी नैय्यर, पूर्व पार्षद, रिटायर्ड आईएएस, कई सीनियर वकील के अलावा कई वीआईपी इस एसोसिएशन के सदस्य है जो कि सेक्टर-21 में ही रहते हैं।