फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajra khichadi Will be included soon in Haryana Tourism Department's plate

हरियाणा पर्यटन विभाग की थाली में जल्द शामिल होगी बाजरे की खिचड़ी

Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bajra khichadi Will be included soon in Haryana Tourism Department's plate
हरियाणा पर्यटन विभाग की 'खिचड़ी'
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय भले ही खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन बनाने की कवायद में अब जुटा है। हरियाणा पर्यटन दिवस पर विभाग की ओर से बाजरे की खिचड़ी को प्रमुख डिश के रूप में परोसा जाता है।  हरियाणा पर्यटन विभाग उसे अपनी थाली में शामिल करने की तैयारी में जुटा है। प्रदेश के सभी पर्यटन केन्द्र पर आने वाले समय में इसे परोसा जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन विभाग प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देता है। प्रदेश में पहले से ही बाजरे की खिचड़ी का अलग महत्व है। पर्यटन विभाग की ओर से पहले से उन व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाता था। जो प्रदेश में अपनी खास पहचान रखते हें। खिचड़ी के राष्ट्रीय व्यंजन बनाने की कवायद के बाद उसे प्रमुखता से पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


खिचड़ी बन गई खास...
स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश की बाजरे की खिचड़ी को और भी खास बना दिया है। खिचड़ी तो हम सभी ने खाई हैं लेकिन 20 मिनट में बनने वाली खिचड़ी अब और भी खास बन गई है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार की पहल के बाद उसे मनोहर सरकार हरियाणा बेहद अच्छे तरीके से पेश कराना चाहती है। जिसके बाद पर्यटन विभाग अपने होमवर्क में जुट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रदेशों की है खास डिश

Bajra khichadi Will be included soon in Haryana Tourism Department's plate
हरियाणा पर्यटन विभाग की 'खिचड़ी'
तीन प्रदेशों की है खास डिश
सर्दी में बनाई जाने वाली बाजरे की खिचड़ी तीन राज्यों में सबसे पसंदीदा डिश मानी जाती है।  राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाजरा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिससे यहां के लोग सर्दी के मौसम में मूंग, उरद से ज्यादा बाजरे की खिचड़ी को अधिक पसंद करते हैं। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खास डिश मानी जाती है।

प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसले के बाद विभाग बाजरे की खिचड़ी को अपनी थाली में शामिल करने की कवायद कर रहा है। अब तक हरियाणा पर्यटन दिवस पर बाजरे की खिचड़ी की डिश को प्रमुखता से पेश किया जाता था।  
- महेश्वर शर्मा महाप्रबंधक हरियाणा टूरिज्म कार्पोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed