फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bains brothers told main purpose of formar mp navjot singh new party awaaz-e-punjab

नई पार्टी बनाने का असली मकसद बताया सिद्धू के साथी ने, क्या होगा प्लान?

Sat, 03 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 03 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
bains brothers told main purpose of formar mp navjot singh new party awaaz-e-punjab
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू ने नई पार्टी का ऐलान करके राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, उनके साथी बता रहे हैं इस कदम को उठाने का असली मकसद। पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, आजाद विधायक बैंस ब्रदर्स और जालंधर से विधायक परगट सिंह के नए राजनीतिक मंच आवाज-ए-पंजाब के संयोजक नवजोत सिंह सिद्धू होंगे। अगले दो तीन दिन में इस संगठन की रणनीति का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने शुक्रवार को दी। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के आजमाए हुए चौकीदार एक मंच पर आए हैं। ये वो लोग हैं, जिनका प्रोफेशन राजनीति करना नहीं, बल्कि पैशन है। बैंस ने कहा कि क्षेत्रीय राजनीति के गैप को भरने का प्रयास किया गया था। कभी अकाली दल क्षेत्रीय राजनीति करता था, लेकिन अब वह कारपोरेट हो गया, कारोबारी हो गया।
विज्ञापन


बैंस का मानना है कि देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अहम रोल है। ऐसी पार्टियां राज्य के हितों के लिए संघर्ष करती हैं। हालत यह है कि बाहर के लोग आकर पंजाब में चैलेंज कर रहे हैं। वे 117 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो पंजाब के जुनूनी लोग क्यों आगे नहीं आ सकते। उन्होंने हमेशा ही एक विजन के साथ राजनीति की है। बैंस बोले कि आप का पंजाब से कोई लगाव नहीं है और न कोई मिशन है। वे पंजाब को एक जंपिंग स्प्रिंग की तरह उपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना मकसद

bains brothers told main purpose of formar mp navjot singh new party awaaz-e-punjab
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सिमरजीत ने कहा कि नया मंच पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगा। सूबे को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालेगा। बैंस ने दावा किया कि चुनाव के बाद किसी भी पार्टी से तालमेल की जरूरत नहीं होगी। मंच अपने दम पर बहुमत लेकर सरकार बनाएगा।

उनका तर्क है कि मिशन-2017 पंजाब का भविष्य तय करेगा। वहीं बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि विस चुनाव में सच और झूठ के बीच मुकाबला होगा। बलविंदर ने कहा कि जो भी पंजाब के प्रति ईमानदार है, उसका मंच में स्वागत है। बलविंदर ने आह्वान किया कि निकलो बाहर मकानों से, दुकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से।

श्री अकाल तख्त पर टिप्पणी पर क्यों नहीं बोले थे छोटेपुर
सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि सिखों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से बढ़ कर कुछ नहीं है। जब आप नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब पर टिप्पणी की थी, मर्यादा का सवाल आया था, तब सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आवाज क्यों नहीं बुलंद की। छोटेपुर के मंच में आने की संभावना पर बैंस ने कहा कि सभी ईमानदार और जुनूनी लोगों का, जो पंजाब का हित चाहते हैं, स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed