फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bailable warrant against ramdev

योग गुरु रामदेव की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी, इस मामले को लेकर बढ़ी मुश्किलें

Sat, 13 May 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 13 May 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
 bailable warrant against ramdev
योग गुरु रामदेव - फोटो : File Photo
योग गुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ है। रामदेव के खिलाफ अदालत ने जमानती वारंट जारी किए हैं। रामदेव पर गत वर्ष रोहतक में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में विवादित बयान देने का आरोप है। उनके खिलाफ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


अदालत ने बतरा की याचिका पर पहले रामदेव को समन जारी किए थे, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने रामदेव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। बता दें, इस मामले में पिछले दिनों बाबा रामदेव और पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा के बीच बाबा मस्तनाथ मठ में गुप्त मीटिंग भी हुई थी। जिसे इस केस को जोड़कर देखा गया था।
विज्ञापन


 

ये है मामला

 bailable warrant against ramdev
रोहतक में बाबा रामदेव - फोटो : File Photo
रोहतक की अनाज मंडी में गत वर्ष हुए सद्भावना सम्मेलन में हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर और योग गुरु बाबा रामदेव शिरकत करने के लिए आए थे। उन्होंने भारत माता की जय बोलने को लेकर मंच से बयान दिया था कि यदि कानून आड़े न आता तो वह भारत माता की जय नहीं बोलने वाले लाखों लोगों का सिर कलम कर देते।

इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। सद्भावना सम्मेलन के अगले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की थी कि बाबा रामदेव ने देशद्रोही बयान दिया है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed