फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to the main accused who cheated in the name of getting a job

Chandigarh News: नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगने वाले मुख्य आरोपी को जमानत

Tue, 24 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bail to the main accused who cheated in the name of getting a job
चंडीगढ़। डीसी रेट पर लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी मामले में जिला अदालत ने मुख्य आरोपी को जमानत दे दी। आरोपी सिमल खरवल (27) मोहाली के झामपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तारी के छह महीने बाद जिला अदालत में एडिशनल सेशंस जज की कोर्ट से सिमल को एक लाख रुपये के बॉन्ड और एक श्योरिटी पर जमानत दी गई है।
विज्ञापन

21 मई को मलोया थाने में आरोपी और उसके अन्य साथी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मौजूदा केस में शिकायतकर्ता सुमीत कुमार था। उसकी शिकायत के मुताबिक सिमल खुद को अल्टीमेट मैन पावर हाउस कीपिंग कंपनी का मेनेजर बताता था और कहता था कि उसके पास निगम के अंडर आते पार्कों की मेंटेनेंस का ठेका है। वह डीसी रेट पर लोगों को नौकरी पर रखवाता है। उसने नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए थे और उसके बाद न नौकरी लगवाई न पैसे लौटाए।
विज्ञापन

उसने 16,500 की सैलरी पर नौकरी लगवाने के नाम पर यह रकम ली थी। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि सिमल ने 300-350 लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी की है। सिमल और उसका साथी रोहित 22 मई को पकड़े गए। इनके खुलासे पर जेई मनोहर लाल पकड़ा गया। रोहित-सिमल दोनों ठगी की रकम का 40-40 प्रतिशत और 20 प्रतिशत जेई को देते थे। उन जगहों-पार्कों में नौकरी के नाम पर ठगी की गई जहां जेई मनाेहर की ड्यूटी थी। जेई मनोहर को पहले ही नवंबर में जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed