{"_id":"d07d0bce6f333fc48ee509b86b3039a9","slug":"bail-to-cpm-chandigarh-office-attack-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPM दफ्तर पर हमला करने वालों को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPM दफ्तर पर हमला करने वालों को जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
सीपीआएम कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ के चार आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालत ने चारों आरोपियों गौतम देव, दिनेश सिंह, कमलेश और रामचंद्र को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 147, 148, 452 और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। बीती बुधवार को बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता जेएनयू घटना के विरोध में सेक्टर-29 की मार्केट में प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से वे जुलूस निकालते हुए सेक्टर-30 स्थित चीमा भवन के गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बजरंग दल वर्करों की तरफ से की जा रही नारेबाजी के जवाब में सीपीएम नेताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इससे गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीपीएम कार्यालय पर पथराव कर दिया। इसके बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन