{"_id":"638b9dcd950dd0497729e899","slug":"bail-plea-of-contractor-telu-ram-rejected-in-anaj-mandi-transportation-tender-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु के करीबी ठेकेदार तेलू राम को झटका, जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु के करीबी ठेकेदार तेलू राम को झटका, जमानत याचिका खारिज
Sun, 04 Dec 2022 12:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:37 AM IST
सार
शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और तेलू राम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब तेलू राम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी ठेकेदार तेलू राम को शनिवार अदालत ने बड़ा झटका देते हुए जमानत याचिका रद्द कर दी। इससे पहले शुक्रवार को इंद्रजीत इंदी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में ठेकेदार तेलू राम को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री के पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया और फिर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
16 अगस्त से ही तेलू राम जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए उसके वकीलों ने याचिका जिला अदालत में अर्जी लगाई थी। शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और तेलू राम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब तेलू राम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन