{"_id":"659935d366c8a2e49706b6bf","slug":"bail-hearing-of-congress-mla-sukhpal-khaira-will-be-on-january-9-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब नौ जनवरी को मिली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब नौ जनवरी को मिली तारीख
Sat, 06 Jan 2024 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:43 PM IST
सार
कई वर्ष पुराने एनडीपीएस मामले में जेल में बंद कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद कपूरथला पुलिस ने सुभानपुर थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार किया था। नाभा जेल से गिरफ्तार करा कपूरथला अदालत में पेश करने पर उनका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था।
विज्ञापन
मेडिकल के लिए जा रहे सुखपाल खैरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुलत्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की जमानत याचिका पर शनिवार को कपूरथला की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन बाद दोपहर तक पुलिस रिकार्ड लेकर नहीं पहुंची। उनके वकील कंवलजीत सिंह ने बताया कि अदालत में रिकार्ड पेश न होने के चलते अब अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी।
जज सुप्रीत कौर की अदालत ने कल खैरा को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। इसके बाद सुखपाल खैरा को नाभा जेल में भेजा गया था। उनके वकील ने शुक्रवार शाम ही जमानत याचिका दाखिल कर दी थी। जिस पर पुलिस को शनिवार को रिकार्ड पेश करने के लिए कहा गया था। इसकी पुष्टि वकील कंवलजीत सिंह ने की है।
कई वर्ष पुराने एनडीपीएस मामले में जेल में बंद कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद कपूरथला पुलिस ने सुभानपुर थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार किया था। नाभा जेल से गिरफ्तार करा कपूरथला अदालत में पेश करने पर उनका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। जिसके बाद शुक्रवार को अदालत ने 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेजा था।
विज्ञापन
खैरा पर 4 जनवरी को थाना सुभानपुर में एक महिला रणजीत कौर की शिकायत पर धारा 195-ए और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था।