फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baghapurana's block education officer suspended

Chandigarh News: बाघापुराना के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निलंबित

Tue, 12 Aug 2025 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Baghapurana's block education officer suspended
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मोगा स्थित बाघापुराना के ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया। उनके कदाचार को उजागर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देश पर स्कूल शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा ने यह कार्रवाई की। वायरल वीडियो ने अधिकारी के आचरण को गंभीर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद विभाग ने तत्काल हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही या कदाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। नियमों का उल्लंघन करने या अपने कर्तव्यों का पालन न करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लाभ के लिए स्कूल प्रशासन में अनुशासन और उच्चतम नैतिक मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed