फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badra received heavy rainfall in the first month of pre-monsoon, 96 percent more rain than normal.

Chandigarh News: प्री-मानसून के पहले महीने में खूब बरसे बदरा, सामान्य से 96 फीसदी ज्यादा बारिश

Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Badra received heavy rainfall in the first month of pre-monsoon, 96 percent more rain than normal.
चंडीगढ़। मार्च को प्री-मानसून सीजन (मार्च-अप्रैल-मई) का पहला महीना माना जाता है। मार्च में कुल 36.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 96 फीसदी ज्यादा है। औसत रूप से मार्च के महीने में 18.6 एमएम बारिश होती है। इसके अलावा महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम है लेकिन औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने रविवार को मार्च महीने के आंकड़े जारी किए। मार्च महीने में इस बार ज्यादा दिन बारिश नहीं हुई लेकिन जिस दिन भी बारिश हुई, काफी अधिक मात्रा में हुई। इसकी वजह से पूरे महीने में 36.5 एमएम बारिश हुई। हालांकि पिछले साल मार्च महीने में 65.7 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 253 फीसदी ज्यादा है लेकिन 2022 में पूरे मार्च महीने में बारिश ही नहीं हुई थी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, इस वर्ष मार्च महीने का औसत अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम रहा क्योंकि मार्च का औसत अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। 29 मार्च को तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यह दिन पूरे महीने में सबसे ज्यादा गर्म रहा। चार मार्च को तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह पूरे महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा क्योंकि मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री है।
विज्ञापन


अब हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान
शहर में रविवार को पूरे दिन धूप निकली रही। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। सोमवार को भी हल्के बादल जाने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed