फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badmash attack on wine theka and looted cash in Yamuna nagar

हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके पर बोला धावा, कारिंदे को अधमरा कर लूट ले गए कैश

Thu, 19 Dec 2019 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Badmash attack on wine theka and looted cash in Yamuna nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सदर जगाधरी के गांव शाहपुर स्थित शराब के ठेके पर कार सवार पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाद दिया। डकैती के दौरान बदमाशों ने ठेके के बाहर आग सेंक रहे सेल्समैन पर तलवारों से हमला कर लहुलुहान कर दिया, दूसरे सेल्समैन ने ठेके के अंदर बने कमरे में छुपकर जान बचाई। 

विज्ञापन


बदमाशों ने इस दौरान ठेके के अंदर से सेल के 12 हजार रुपये लूट लिए। घायल सेल्समैन का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात बदमाशों पर डकैती का केस दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन


यूपी के फैजाबाद जिले के गांव रसूलपुर निवासी उदय सिंह ने बताया कि वह शाहपुर स्थित ठेकेदार सुंदर सिंह राणा के शराब ठेके पर सेल्समैन है। उसके साथ जींद निवासी राजबीर सिंह शर्मा भी सेल्समैन है। मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ-दस बजे वह ठेके के अंदर लेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दूसरा साथी राजबीर सिंह ठेके के बाहर आग सेक रहा था। इसी दौरान शाहपुर की तरफ से सफेद रंग की कार ठेके के बाहर आकर रूकी। कार से पांच बदमाश निकले। जिन्होंने सिर पर पीले रंग के पटके बांधे हुए थे। इनमें से तीन बदमाशों ने हाथों में तलवारें थी, जबकि दो खाली हाथ थे। इन्होंने कार से उतरकर आग सेक रहे राजबीर पर तलवारों से हमला कर दिया।

इसमें वह लहुलुहान हो गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो बदमाश राजबीर पर तलवारों से वार कर रहे थे। उसे देखते ही आरोपी उसके पीछे भी तलवार लेकर भागे। वह तुरंत ठेके के अंदर बने कमरे में भाग कर छुप गया। बदमाश भाग कर ठेके के अंदर आए और सेल काउंटर के पास फ्रीज पर पड़े लक्कड़ के गल्ले से शराब बिक्री के 12 हजार रुपये लूट लिए। 

इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही वह बाहर आया और लहुलुहान पड़े राजबीर को संभाला। उसने इसकी सूचना फोन पर ठेका मालिक विपिन कुमार को दी। कुछ ही समय बाद ठेका मालिक विपिन कुमार व तरसेम मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

माह भर में दस लूटपाट की घटनाएं, सभी में पुलिस के हाथ खाली 
जिले में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जहां नेशनल हाइवे पर मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा के पास तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर यमुना मोटर्स के मैकेनिक सुभाष को बंधक बनाकर उसकी आई-20 कार लूट ली। बदमाश उसे बंधक बनाकर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले भी लूट व डकैती की लगभग छह घटनाएं हो चुकी है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।  

ये हो चुकी है वारदातें: 

  • 16 दिसंबर को नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा के पास से यमुना मोटर्स के मैकेनिक सुभाष को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर कार लूटी। 
  • 12 दिसंबर को कलानौर निवासी अनुराधा से पश्चिमी यमुना नहर किनारे बदमाशों ने हमला किया और पर्स छीन ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 
  • 10 दिसंबर को खजूरी रोड पर चौधरी कॉलोनी निवासी सतपाल की हत्या की गई। उसकी जेब से 15 हजार रुपये गायब थे। मामला लूटपाट के बाद हत्या करने का माना गया था। 
  • आठ दिसंबर को बदमाशों ने यूपी बॉर्डर से ट्रक ड्राइवर सनदीप को बंधक बनाकर ट्रक के टायर और कैश लूटा था।
  • सात दिसंबर को इज्जक कंपनी कर्मचारी सुनील कुमार रात को ड्यूटी से लौट रहा था। जम्मू कॉलोनी में एटीएम से पैसे निकलवा कर बाहर निकाला तो बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हमला कर पैसे लूट लिए थे। 
  • छह दिसंबर को कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे किनारे लाडवा के बरोट निवासी कैंटर चालक गुरमीत (42) का सिर टायर रिम में मारकर हत्या कर दी। इस मामले में डीजल चोरी करने से रोकने पर हत्या करने की बात सामने आई थी। लेकिन अभी तक मामले में पुलिस के हाथ खाली है। 
  • 29 नवंबर को दामला टोल के नजदीक ट्रक मालिक राजस्थान के किशनगढ़ निवासी लालूखान की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतक की जेब से 35 हजार रुपये गायब थे। 
  • 26 नवंबर को दादूपुर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली। वहां से सोने-चांदी की मूर्तियां समेत अन्य सामान ले गए। 
  • 21 नवंबर को गांव लापरा निवासी सूफियान से दो युवकों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था। 
  • 16 नवंबर को लक्कड़ मंडी यमुनानगर में पूर्व प्रधान की दुकान पर यूपी से लक्कड़ लेकर आए किसान पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उससे 1300 रुपए और अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। - एसआई महिमा सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर जगाधरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed