{"_id":"e18471355397f6e333a841d16a89b8e6","slug":"badal-said-majithia-got-too-much-benefit-in-his-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का ज्यादा फायदा मजीठिया परिवार को मिला: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का ज्यादा फायदा मजीठिया परिवार को मिला: बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 15 Jul 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता का सबसे ज्यादा फायदा उनके परिवार को दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां खालसा कॉलेज के दीक्षांत समारोह में यह बात कही। समारोह में मजीठिया के पिता सत्यजीत सिंह मजीठिया को संबोधित करते हुए बादल ने कहा- मजीठिया साहिब मैंने आपके परिवार को अधिकतम फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
आपके पुत्र विक्रम मजीठिया पंजाब में कैबिनेट मंत्री हैं, दामाद सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री हैं और बेटी हरसिमरत कौर केंद्रीय मंत्री हैं। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री ने मजीठिया पर इस तरह व्यंग्य किया है।
विज्ञापन