{"_id":"587100a44f1c1bdc6b1584ea","slug":"badal-government-s-countdown-began-amarinder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादल सरकार की उल्टी गिनती शुरू : कैप्टन अमरिंदर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल सरकार की उल्टी गिनती शुरू : कैप्टन अमरिंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 07 Jan 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अकाली भाजपा गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा बादल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सरकार की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता इस बार कांग्रेस की सरकार बनाएगी। कैप्टन पटियाला शहरी हलके में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पटियाला के पूर्व मेयर जसपाल सिंह प्रधान के सहयोगी अकाली नेता अमरजीत सिंह आनंद, संदीप सिंगला, गोरे लाल सिंगला, दर्शन सिंह मान समेत काफी गिनती में अकाली ओहदेदारों ने कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व मेयर के सहयोगी अकाली नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस
कैप्टन
- फोटो : File Photo
इस मौके पर कैप्टन ने कहा कि अकाली-सरकार की पंजाब में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में अकाली दल के कई विधायक व अन्य नेता अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर कांग्रेस में शामिल होंगे।
कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि पिछले काफी समय से अकाली दल की ओर से बनता मान-सम्मान न मिलने और उनकी ओर से पार्टी के लिए की गई सेवाओं की कद्र न पड़ने से निराश होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि पिछले काफी समय से अकाली दल की ओर से बनता मान-सम्मान न मिलने और उनकी ओर से पार्टी के लिए की गई सेवाओं की कद्र न पड़ने से निराश होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।