{"_id":"c44db3bff5f3a620366595c6da98a156","slug":"badal-comment-majithia-blessing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल का आशीर्वाद रहा तो ठीक, नहीं तो गड़बड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल का आशीर्वाद रहा तो ठीक, नहीं तो गड़बड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 29 Aug 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को यहां पंजाब आर्म्ड पुलिस शूटिंग रेंज में स्टेज से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर ही टिप्पणी कर दी। बुजुर्गों के आशीर्वाद पर बात चली तो मजीठिया ने कहा कि अगर बादल साहब का हाथ आशीर्वाद वाला रहे तो सब ठीकठाक चलता है, अगर हाथ इधर-उधर घूमा तो कुछ भी पल्ले नहीं रहता। मजीठिया ने पत्रकारों से भी कहा कि उन्होंने जो बात कही है वह बड़ी बात है।
दरअसल पंजाब आर्म्ड पुलिस शूटिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिक्रम मजीठिया ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजा के सिद्धू की उस बात का जिक्र कर रहे थे, जिसमें सिद्धू ने कहा था कि उन्होंने ग्लासगो में राजविंदर कौर को आशीर्वाद दिया तो वह मेडल जीतकर ले आई। इस पर मजीठिया ने सिद्धू से कहा कि वह उन पर आशीर्वाद की कृपा दृष्टि बनाए रखें, ताकि हम आगे तरक्की करते जाएं। आशीर्वाद की काफी अहमियत और जरूरत होती है। बादल साहब के आशीर्वाद का हाथ सीधा रहे तो सब ठीकठाक चलता है और अगर हाथ हल्का सा भी घूमकर दाएं-बाएं हो गया तो कुछ पल्ले नहीं रहता।
मजीठिया ने अपनी टिप्पणी मीडिया से मुखातिब होकर भी दोहराई। जब उनसे आशीर्वाद की बात स्पष्ट करने को कहा गया तो मजीठिया ने कहा कि देखो- आशीर्वाद की काफी जरूरत होती है सियासत में। अब अगर आपके मालिक के आशीर्वाद का हाथ उठ गया तो क्या होगा आपका। मेरे मालिक का हाथ मेरे से उठ गया तो मेरे पास क्या बचेगा।
विज्ञापन
युवा अकाली दल की प्रधानगी से चाहिए छुट्टी
मजीठिया ने कहा कि उनके पास पंजाब राइफल एसोसिएशन की प्रधानगी है और साथ ही वे शिरोमणि अकाली दल की युवा इकाई का सरपरस्त भी हैं। उनसे दो-दो प्रधानगियां नहीं चल पा रही हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और सीएम प्रकाश सिंह बादल से कह दिया है कि वे अब युवा अकाली दल का प्रधान बने रहना नहीं चाहते हैं। उन्हें छुट्टी दी जाए। अब वे वैसे भी ओवरएज हो रहे हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं से सीएम को पूरी तरह से अवगत करवा दिया है।