{"_id":"58502c084f1c1ba06f64a8a1","slug":"badal-attack-on-kejriwal-said-he-changed-on-syl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'केजरीवाल को नहीं पंजाब से लगाव, SYL पर बदलते रहते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केजरीवाल को नहीं पंजाब से लगाव, SYL पर बदलते रहते हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर दाना मंडी में राज्य स्तरीय प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस को समर्पित समारोह करवाया गया। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केक काटा। इस दौरान उन्होंने दो करोड़ 61 लाख मुआवजे के चेक भी बांटे।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमा के पास रहने वाले लोगों की हमेशा बाजू पकड़ी है। जिन किसानों की जमीन कंटीली तार से पार है उनकी वित्तीय सहायता की है। किसानों के लिए हमेशा उन्होंने आगे आकर अधिकार की बात की है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि 1992 से 2002 में जब अकाली-भाजपा सरकार बनी थी तो उस समय प्रति एकड़ 2500 रुपये मुआवजा दिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार सीमा पर मुश्किलें झेलकर काम करने वाले लोगों के हित के लिए हमेशा यत्नशील रही है। कांग्रेस सरकार चाहे राज्य में हों या केंद्र में उसने हमेशा पंजाब के साथ धक्का किया हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासन के दौरान किसानों को मुआवजा देना बंद कर दिया गया था।
सरकारी डिग्री कॉलेज और सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा
बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सतलुज-यमुना लिंक नहर संबंधी अपना बयान अपनी सुविधा के अनुसार लगातार बदलते रहते हैं।
उन्हें पंजाब के हितो से कोई लगाव नहीं है। केजरीवाल हरियाणवी हैं और उनके हित भी हरियाणा के साथ जुड़े हुए हैं। वह पंजाब के लोगों का हक छीनकर हरियाणा को देना चाहते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पंजाब सुच्चा सिंह लंगाह, ज्वाइंट सेक्रेटरी मुख्यमंत्री पंजाब कुमार अमित, डीआईजी एके मित्तल, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर प्रदीप सभ्रवाल, एसएसपी गुरदासपुर जसदीप सिंह, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम संदीप सिंह उपस्थित थे।
सरकारी डिग्री कॉलेज और सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा
सीएम ने कलानौर में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज और करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा।