{"_id":"5a16101b2b589b6ab0bdd3efdcd2c02d","slug":"bad-news-guest-and-computer-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट और कंप्यूटर टीचरों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट और कंप्यूटर टीचरों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में गेस्ट और कंप्यूटर टीचरों के मामले के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को विज ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सरकार की अनुभवहीनता के कारण भाजपा सरकार को केवल कर्ज का बोझ ही नहीं, बल्कि समस्याएं भी विरासत में मिली हैं। उन्होंने लिखा है कि कोर्ट केसों और कानूनी प्रावधानों के कारण चाहकर भी हम टीचरों के मामलों को हल नहीं कर सकते।
विज्ञापन
अनिल विज का यह ट्वीट उनके फेसबुक एकाउंट पर सैकड़ों लोगों की ओर से गेस्ट और कंप्यूटर टीचरों की मांगें पूरी किए जाने के आग्रह के रूप में भेजे गए संदेशों के जवाब में आया है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले में गेस्ट टीचरों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग भी गेस्ट टीचरों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहा है। उधर, पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर धरने पर बैठे शिक्षकों की विभाग में समायोजन की मांग पर सरकार अब तक खामोश थी। अनिल विज के ट्वीट से दोनों वर्गों के टीचरों को झटका लगा है, जो सरकार से उम्मीद लगाए बैठे थे।
विज्ञापन