फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Phogat will marry Vivek Suhag on December 1

'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट एक दिसंबर को विवेक सुहाग संग लेंगी सात फेरे, आएंगे 21 बाराती

Mon, 11 Nov 2019 09:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Babita Phogat will marry Vivek Suhag on December 1
विवेक सुहाग और बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

दंगल गर्ल और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट पहली दिसंबर को अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। बिना दहेज की यह शादी बबीता के पैतृक गांव बलाली में ही संपन्न होगी। 

विज्ञापन


विवेक महज 21 लोगों की बारात लेकर बबीता की डोली लेने पहुंचेंगे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आमिर खान, सनी देओल समेत अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। बबीता के भाई राहुल फौगाट ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


राहुल के अनुसार 18 मई को झज्जर जिले के मातनहेल निवासी विवेक सुहाग से बबीता की सगाई हुई थी। अब विवेक के परिजनों से बातचीत के बाद शादी की तारीख पहली दिसंबर तय हुई है। महज 21 बारातियों के साथ विवेक बलाली पहुंचेंगे और शादी की रस्में वहीं पूरी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीजे का भी कोई शोर नहीं होगा। 2 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन होगा। शादी समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गौरतलब है कि बबीता जहां कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवा चुकी हैं वहीं विवेक भी अखाड़े से जुड़े हैं और भारत केसरी रह चुके हैं। 

लड़ा था विधानसभा चुनाव

बबीता फौगाट खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में एसआई भर्ती हुई थीं। 12 अगस्त को पिता महाबीर फौगाट के साथ बबीता ने जननायक जनता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 10 सितंबर को एसआई पद से बबीता का त्यागपत्र मंजूर हो गया था। इसके बाद बबीता को पार्टी ने दादरी हलके से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। हालांकि चुनाव परिणाम आने पर बबीता तीसरे स्थान पर रहीं।

शुरू हुईं शादी की तैयारियां
विवेक के परिजनों की सहमति से तारीख तय होने के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष मेहमान के तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। साथ ही दिल्ली में 2 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन के लिए राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed