फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   babbar khalsa terrorist jaswant singh kala arrested from unnao of uttar pradesh

बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी जसवंत सिंह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, पढ़ें

Mon, 21 Aug 2017 11:38 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 21 Aug 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
babbar khalsa terrorist jaswant singh kala arrested from unnao of uttar pradesh
गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के आतंकी - फोटो : amar ujala
यूपी के उन्नाव से दबोचे गए बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी सन्न है। दरअसल, जसवंत सिंह के संबंध फिरोजपुर के सरहदी क्षेत्र ममदोट के कुछेक तस्करों से होने की बात सामने आई है। कई आतंकी ममदोट क्षेत्र से संबंधित थे, जो मौजूदा समय में पंजाब की जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि जिन तस्करों के काला के साथ संबंध हैं वो काला को फंडिंग करते हैं और पाक से आने वाला असलहा भी काला और उसके साथियों तक पहुंचाते हैं। पाकिस्तान में बब्बर खालसा के सरगना बैठे हुए हैं, जिनके इशारे पर काला प्रत्येक वारदात को अंजाम देता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकी बलबीर सिंह भूतना भी ममदोट क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन


कुछ साल पहले लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भूतना और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस हादसे में एक टी-स्टाल वाला मारा गया था और भूतना को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया था, जो मौजूदा समय में पटियाला जेल में बंद है। इसी तरह मोहाली पुलिस ने ममदोट से एक तस्कर को पकड़ा था, जिसके पास से आरडीएक्स बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसटीएफ ने ममदोट क्षेत्र से कई तस्करों को काबू किया है और बीएसएफ की दोना तेलु मल पोस्ट के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत से हेरोइन व असलहा बरामद भी किया था।

खुलासा काला से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से हुआ

babbar khalsa terrorist jaswant singh kala arrested from unnao of uttar pradesh
उन्नाव आतंकी - फोटो : social media
आतंकी काला के ममदोट के तस्करों के साथ संबंध होना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। काला लखनऊ में छिपा हुआ था तब भी उसके संबंध ममदोट क्षेत्र के तस्करों के साथ बने हुए थे, इस बात का खुलासा काला से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से हुआ है। काला का ममदोट, मुक्तसर व फिरोजपुर के लगभग सौ लोगों से संपर्क था, जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार काला के नाभा जेल में बंद गैंगस्टरों व आतंकियों से भी संबंध की बात सामने आ रही है। नाभा जेल ब्रेक कांड में भी काला का हाथ हो सकता है क्योंकि कई खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट थी कि नाभा जेल से गैंगस्टरों व आतंकियों को भगाने के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई व वहां बैठे आतंकी संगठन के सरगनों का हाथ है।

इसीलिए जेल से भागने के बाद गैंगस्टरों को पैसे और वाहनों का बंदोबस्त किया गया था। उन्हें पंजाब से बाहर भी भेजने का प्रबंध किया गया था। नाभा जेल से भागने वाला गैंगस्टर विक्की गौडर अभी तक नहीं पकड़ा गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक काला ने पंजाब, यूपी, राजस्थान के कई गैंगस्टरों को अपने साथ जोड़ लिया था और उन्हें पैसों और असलहा की पूरी मदद करता था। किसी की हत्या करवानी होती थी तो गैंगस्टरों से करवाता था। गैंगस्टर अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से राजस्थान व पंजाब में तीन हत्याएं करवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed