Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन बरामद, टारगेट किलिंग की थी साजिश
अमृतसर स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल द्वारा पकड़े गए आतंकी का यूएस में बैठे आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और इटली में बैठे आतंकी रेशम सिंह से कनेक्शन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से स्पेशल सेल ने एक .32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, नौ कारतूस और एक खाली बुलेट शेल बरामद की है। आरोपी की पहचान बटाला के घनिया के बंगर के रहने वाले विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है।
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत सिंह यूएसए बैठे आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और इटली में रेशम सिंह के लगातार संपर्क में था। हरप्रीत सिंह पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का गुर्गा है, जोकि बीकेआई का ऑपरेटिव है। स्पेशल सेल ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह पंजाब में बीकेआई के लिए आतंकी हमलों और टारगेट किलिंग को लेकर काम कर रहा था, यहां तक की पंजाब में अलग-अलग जिलों में आतंकी संगठन से युवाओं को जोड़ने के मॉड्यूल पर काम कर रहा था। स्पेशल सेल ने आरोपी विक्रमजीत सिंह को ट्रैप लगाकर अमृतसर के चमरंग रोड पर अपनी मोटरसाइकिल पर आते समय दबोचा।
In an intelligence-based operation, Punjab Police averts possible target killings with the arrest of a member of Babbar Khalsa International (BKI)-backed terror module
विज्ञापन विज्ञापन
The State Special Operation Cell (#SSOC), Amritsar has apprehended an operative of #USA-based terrorist… pic.twitter.com/CVpG6KDRVV
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 18, 2024छह साल से आतंकियों के लिए कर रहा था काम
अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत सिंह इटली में बैठे आतंकी रेशम सिंह के पिछले पांच से छह साल से संपर्क में था। कुछ महीने पहले ही रेशम सिंह ने विक्रमजीत सिंह को यूएसए बैठे आतंकी हैप्पी पासियां से संपर्क कराया था। हैप्पी पासियां अपने गिरोह के शातिरों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने की व्यवस्था कर रहा है और आरोपी विक्रमजीत सिंह को हाल ही में हैप्पी पासियां की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक खेप मिली थी। इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।