फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babaria will camp in Chandigarh for four days from tomorrow

Chandigarh News: कल से चार दिन तक चंडीगढ़ में डेरा डालेंगे बाबरिया, 11 को पर्यवेक्षकों से ली जाएगी रिपोर्ट

Fri, 08 Sep 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Babaria will camp in Chandigarh for four days from tomorrow
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन के बाद जारी होगी संगठन की सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में छिड़े घमासान के बीच हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया एक बार फिर से चंडीगढ़ में डेरा डालेंगे। 9 सितंबर से 12 सितंबर तक वह चार दिनों तक चंडीगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वह जिला प्रभारियों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों से बैठक कर फील्ड की रिपोर्ट लेंगे। इस रिपोर्ट के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा और इसके बाद संगठन की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
तय कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को अंबाला के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। 10 को जिला प्रभारियों के साथ बैठक होगी और 11 सितंबर को पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट ली जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर 12 सितंबर को पार्टी नेताओं से चर्चा की जाएगी और रायशुमारी के बाद संगठन की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। गौर हो कि बाबरिया पहले ही कह चुके हैं कि संगठन की सूची चार चरणों में जारी की जाएगी। संभावना है कि पहले चरण में पांच जिलों के जिलाध्यक्षों और ब्लाॅक अध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के आधार पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

पर्यवेक्षकों के सामने बैठकों में हंंगामा करने वाले नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। गुटबाजी, धक्का-मुक्का समेत हंगामे को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने भी नाराजगी जाहिर की है, साथ ही इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। एआईसीसी पर्यवेक्षकों के साथ-साथ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के समन्यवकों से इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट में देखा जाएगा कि किन किन नेताओं ने अनुशासनहीनता की है। इसकी रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया चार दिनों तक चंडीगढ़ में रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद होगा। जिला प्रभारियों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करके रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद संगठन की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठकों में हंगामा और अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में भी प्रभारी रिपोर्ट लेंगे।-चौधरी उदयभान, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed