फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   baba ramdev speaks on pakistan occupied kashmir, big appeal to narendra modi

पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बोले रामदेव, मोदी से की बड़ी अपील

Sun, 31 Jul 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 31 Jul 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev speaks on pakistan occupied kashmir, big appeal to narendra modi
योगगुरु बाबा रामदेव रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : अमर उजाला
रोहतक आए योगगुरु बाबा रामदेव ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए पीएम मोदी से बड़ी अपील की। कश्मीर में लगातार बढ़ती आतंकी गतिविधियों और आतंकी बुरहान के एनकाउंटर के बाद हुए बवाल पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन


बाबा रामदेव का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को मुक्त कराने के लिए आंदोलन चलाना चाहिए, ताकि कश्मीर पूरी तरह भारत के पास हो और उस पर किसी तरह का विवाद ही ना रहे। साथ ही सीमा पार के सभी आतंकवादी कैंपों को हमला करके ध्वस्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आतंकवादी ही खत्म हो जाएंगे तो पाकिस्तान खुद ही कमजोर पड़ जाएगा। रोहतक में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब हम भारत का नक्शा देखते हैं तो बहुत दुख होता है। कश्मीर केवल नक्शे पर दिखाई देता है और उस पर दूसरे कब्जा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजदिल है पाकिस्तान, मोदी को सख्त कदम उठाना चाहिए

baba ramdev speaks on pakistan occupied kashmir, big appeal to narendra modi
योगगुरु बाबा रामदेव रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारत जैसे बलशाली देश के कश्मीर पर बुजदिल पाकिस्तान कब्जा करने में लगा है। समय आ गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को कड़ा कदम उठाना चाहिए। इसके लिए कश्मीर मुक्ति आंदोलन शुरू होना चाहिए। आंदोलन में बातचीत से लेकर वार तक शामिल किया जाना चाहिए। पहले अपना कश्मीर बातचीत से मांगना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो दूसरा रास्ता देखना चाहिए।

कनाडा में एक लाख लोगों को योग कराएंगे रामदेव
बाबा रामदेव अगले महीने कनाडा में विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर यह कार्यक्रम रखा गया है। इसमें योग भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बाबा का मानना है कि योग पूरी तरह से विश्व के लोगों के दिलों में छाया है। योग करने वाले कई गुणा बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed