{"_id":"5825dc5e4f1c1b6729b3ab33","slug":"baba-ramdev-on-the-issue-of-hate-speech-hearing-on-january-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण देने के मामले में बाबा रामदेव पर आठ जनवरी को सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण देने के मामले में बाबा रामदेव पर आठ जनवरी को सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 11 Nov 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीजेएम हरीश गोयल की अदालत में शुक्रवार को स्वामी रामदेव पर देशद्रोह का केस दर्ज करने संबंधी मामले की तारीख थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने हाजिरी लगाई। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 जनवरी तय कर दी। इस दिन मामले में बहस हो सकती है।
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने हाजिरी लगाई। शिकायतकर्ता के वकील ओपी चुग ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई पर तत्कालीन रोहतक एसपी, डीएसपी पर अवमानना और स्वामी रामदेव को कोर्ट में पेश होने के आदेश संबंधी याचिका पर बहस होगी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट आगे की सुनवाई करेगी। बता दें कि मार्च माह में नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा था कि यदि कानून नहीं होता तो वे भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का सिर काट देते।
विज्ञापन
मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की कि बाबा रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। सुनवाई नहीं होने के कारण पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका लगा दी। इसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन है।