फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   baba banda singh bahadur life based play sikh raaj in punjab kala bhawan

कला भवन में बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर बने 'सिख राज' का मंचन

Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
baba banda singh bahadur life based play sikh raaj in punjab kala bhawan
पंजाब कला भवन में बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर आधारित नाटक 'सिख राज' का शानदार मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह दिखाने का प्रयास किया कि कोई भी मजहब जुल्म नहीं करता है। यह इंसान की फितरत है जो उसे शैतान बनने पर मजबूर कर देती है। धर्म, मजहब और जाति के नाम पर वह दूसरे इंसान की जान तक ले लेता है।
विज्ञापन


यह नाटक पंजाबी थिएटर अकादमी यूके और पंजाबी नाटक अकादमी चंडीगढ़ ने सिटी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के सहयोग से पेश किया। यह नाटक माधो दास बैरागी (जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी ने बंदा सिंह बहादुर नाम दिया था) के जीवन पर आधारित था। नाटक में दिखाया गया कि कैसे बंदा सिंह बहादुर ने बहादुरी के साथ मुगलों से युद्ध किया और अंत में शहीदी प्राप्त की।
विज्ञापन


नाटक का अंत बाबा बंदा सिंह बहादुर के इन शब्दों से होता है- ‘किसका क्या मुकदूर था जो मुझको मारता, यह तो जज्बा है सिखी में कुरबानी देने का’। डेढ़ घंटे की अवधि वाले इस नाटक का निर्देशन तजिंदर सिंह सिंद्रा ने किया। इस नाटक का मंचन चरनजीत संधू, अर्जुन, बलविंदर, नाहर सिंह, सन्नी गिल, बलकार सिद्धू, अनिल मसीह, आशीष, नीतू और जरनैल सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed