{"_id":"8a47720d72fb84690c472191ebf0beee","slug":"b-tech-girl-student-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की छात्रा ने फंदा लगा खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक की छात्रा ने फंदा लगा खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 29 Oct 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक की छात्रा ने बुधवार तड़के दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर-20 के जीएच 94 के फ्लैट नंबर 32 में हुई। पुलिस ने अनुसार, वह डिप्रेशन की शिकार थी और पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी।
विज्ञापन
वह मुलाना इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी और पिछले करीब एक साल से जीएमसीएच-32 में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। बहरहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता रणधीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरोज बाला के साथ अपनी बेटी रिषु के कमरे में ढाई बजे तक थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे नींद खुली तो वह चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। यह घटना रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस के मुताबिक छात्रा अक्सर अपने अभिभावकों से कहती थी कि वह पढ़ाई में ठीक नहीं है और कई बार उसके नंबर भी खराब आए थे। इसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उसने लोगों से बातचीत भी कम कर दी थी।
मंगलवार को भी की थी कोशिश
छात्रा के पिता रणधीर सिंह ने बताया कि वह डिप्रेशन में होने की वजह से अक्सर जान देने की कोशिश करती रहती थी। मंगलवार की भी उसने बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने बचा लिया। इसके बाद से परिवार वाले उसके आसपास ही रहकर निगरानी करते थे।