फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Ed Examination Paper leaked from Rohtak

रोहतक से लीक हुआ बीएड परीक्षा का प्रश्नपत्र, प्रदेश भर के 35 हजार परीक्षार्थियों पर संकट

Sat, 23 Jun 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/जींद Updated Sat, 23 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
B.Ed Examination Paper leaked from Rohtak
पेपर लीक - फोटो : Demo photo
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से प्रदेश भर के 106 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे 35 हजार विद्यार्थियों के संकट खड़ा हो गया। परीक्षा रद्द भी हो सकती है, फिलहाल यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा को रद्द करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के बाद लीक हुआ है। फिलहाल विवि प्रशासन ने परीक्षा रद्द नहीं की। विश्वविद्यालय के साथ ही सीआर कॉलेज प्रबंधन ने भी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही सीआर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को मामले में ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे सीआरएसयू का बीएड द्वितीय वर्ष का नॉलेज एंड करिकुलम का प्रश्नपत्र ठीक सात मिनट बाद सुबह 09:37 बजे सोशल मीडिया पर आ गया। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को लगते ही हड़कंप मच गया। मामले की पड़ताल की गई थी तो पता चला कि प्रश्नपत्र रोहतक के सीआर कॉलेज से लीक हुआ है। जब तक परीक्षाएं चलेंगी, सीआर कॉलेज में विवि का निरीक्षक तैनात रहेगा।
विज्ञापन


सीआर कॉलेज की प्रिंसिपल सुरेखा खोखर ने बताया कि सुबह यूनिवर्सिटी के एक्जाम कंट्रोलर का फोन आया और बताया गया कि सीआर कॉलेज से पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद पुलिस को मामले में ऑनलाइन शिकायत की गई और एक जांच कमेटी भी गठित कर दी गई। हालांकि प्रिंसिपल का कहना है कि उनके कॉलेज से पेपर लीक होना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- लीक हुए प्रश्नपत्र पर सीआर कॉलेज का कोड अंकित हैं

सीआरएसयू की ओर से मैनुअल प्रश्नपत्र के साथ-साथ विवि के पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की भी सुविधा दी गई है। इसके तहत कॉलेज को एक कोड दिया गया है। जो भी कॉलेज प्रश्नपत्र निकालता है, वाटर मार्क में उसका कोड अंकित हो जाता है। जो प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर चल रहा है, उस पर कोड 1404 अंकित है। यह कोड रोहतक के सीआर कॉलेज का है।

- कॉलेज पर आरोप, मैनुअल प्रश्नपत्र मंगाने के बावजूद पोर्टल से डाउनलोड किया

सीआरएसयू के सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कुछ परीक्षा केंद्रों ने इंटरनेट की सुविधा नहीं होने की बात कह कर मैनुअल रूप में प्रश्नपत्रों की मांग की थी। रोहतक का सीआर एजुकेशन कॉलेज भी उनमें से एक है। विवि की ओर से  मैनुअल प्रश्नपत्र भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज ने पोर्टल से प्रश्नपत्र निकाला है। यही प्रश्नपत्र लीक हुआ है। सूत्रों के अनुसार कॉलेज की ओर से प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की बात स्वीकार की गई है, जिसे बाद में फाड़ देने की बात भी स्वीकार की गई। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने इस बात से इंकार किया है। 


- अब कमेटी करेगी जांच

पूरे मामले में चौधरी रणबीर सिंह विवि ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए एचएयू के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. आरके पन्नू, सीआरएसयू के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. आरके सिन्हा व सीआरएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल की कमेटी बनाई है। सीआर एजुकेशन कॉलेज को इस मामले में एफआईआर करवाने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद तय होगा कि यह परीक्षा रद्द की जाए या नहीं। -प्रोफेसर आरबी सोलंकी, कुलपति, सीआरएसयू। रोहतक की माडल टाउन पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पेपर लीक की शिकायत लेकर एक युवती पहुंची थी। मगर मामला जींद से जुड़ा हुआ था। जिसके कारण वह वापस लौट गई।  कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।


 पूर्व में हुए परीक्षा लीक के बड़े मामले

फरवरी 2017: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का पर्चा लीक 
दिसंबर 2017: एचएसएससी हरियाणा कंडक्टर पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द 
नवंबर 2015: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed