{"_id":"56f034504f1c1b3715f14d25","slug":"ayush-wellness-and-naturopathy-will-open-soon-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफा, जल्द खुलेगा आयुष वेलनेस और नेचुरोपैथी सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोहफा, जल्द खुलेगा आयुष वेलनेस और नेचुरोपैथी सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष मंत्रालय ने चंडीगढ़ में आयुष वेलनेस सेंटर व नेचुरोपैथी सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। आयुष वेलनेस सेंटर की दो यूनिट शहर में खुलेंगी। एक यूनिट सेक्टर-37 में तो दूसरी सेक्टर-27 में होगी।
विज्ञापन
इससे मरीज अब आयुर्वेदिक सेवाओं का भी फायदा उठा सकेंगे। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही इसके लिए काम शुरू हो जाएगा। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वीके गगनेजा ने बताया कि शहर में सेंटरों की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. राजीव कपिला नेशनल आयुष मिशन के नोडल अफसर हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-37 में होगा नेचुरोपैथी योगा सेंटर
सेक्टर-37 में 20 बेड का नेचुरोपैथी व योगा सेंटर भी खुलेगा। इसमें मिट्टी-पट्टी, स्टीम बाथ और टब बाथ जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा स्किन डिसीज व जोड़ों के दर्द के लिए विधा होगी। इसके अलावा योगा के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
दो गांवों को गोद लिया जाएगा
आयुष मंत्रालय की ओर से आयुष ग्राम की योजना भी लॉन्च की गई। इसके तहत शहर के दो गांवों को डिपार्टमेंट गोद लेगा। इसमें आयुष डिपार्टमेंट के डॉक्टर गांवों में जाएंगे और उन्हें मेडिकल हेल्प देंगे। इसके अलावा फ्री कंसलटेंशन, न्यूट्रीशियन, एजुकेशन और आयुष के फायदे बताए जाएंगे। इसके लिए शेड्यूल बनाया जा रहा है।
सेक्टर-16 के अस्पताल में भी बैठेंगे डॉक्टर
आयुर्वेदिक और होम्योपैथी डिस्पेंसरी अपग्रेड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें 11 डिस्पेंसरी आयुर्वेद की हैं और11 होम्योपैथी की। इसके अलावा सेक्टर-16 के अस्पताल में एक आयुर्वेद डॉक्टर और एक होम्योपैथी डॉक्टर के बैठने के आदेश जारी किए गए हैं। आयुर्वेद के स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत 39 स्कूलों का भी चयन किया गया है, जो स्कूलों में जाकर बच्चों को आयुर्वेद के बारे में बताएंगे।